विभिन्न स्तरों पर हिंदी भाषा शिक्षण के उद्देश्य डॉ.अमित कुमार दवे
विभिन्न स्तरों पर हिंदी भाषा शिक्षण के उद्देश्य हिंदी भाषा शिक्षण के उद्देश्य किसी भी कार्य का जब आयोजन किया जाता है तो सर्वप्रथम उसके उद्देश्य का निर्धारण अनिवार्य हो जाता है | शिक्षक जो शिक्षण कार्य करवा रहे होते हैं तो शिक्षण के दौरान उन्हें किन- किन उद्देश्यों की पूर्ति करनी है ? यह सुनिश्चित करना अति आवश्यक है | उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया गया शिक्षण निश्चित है सुफलदाई एवं प्रभावी सिद्ध होता है| हिंदी शिक्षण के दौरान कक्षा कक्षा में शिक्षक को क्या शिक्षण कराना है? यह सुनिश्चित करना अति आवश्यक हो जाता है | हिंदी शिक्षण के दौरान शिक्षक के लिए यह भी अति महत्वपूर्ण हो जाता है कि हिंदी का शिक्षण क्यों कराया जा रहा है? हिंदी भाषा का शिक्षण करवाने के पश्चात किन-किन परिणामों की प्राप्ति की जानी है| राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को कक्षा- कक्षा में पढ़ाया जाता है । कक्षा में हिंदी भाषा का शिक्षण कराने के पीछे जो राष्ट्र...