"नेताजी श्रीबोस के योगदानों का आभारी है भारत" ©डॉ.अमित कुमार दवे, खड़गदा बिखरे भारत को पुनः जोडने के प्रयास करने वाले, अनपेक्षित साम्राज्य की नीवों को डोलाने वाले, बिखरते राष्ट्र को सूत्र एक में फिर पिरोने वाले, नेताजी श्रीबोस के योगदानों का आभारी है भारत।। जनता को गुमराह करने वालों के विरूद्ध बोलने वाले, कमज़ोर राष्ट्र की छवि जग से फिर मिटवाने वाले, कोरी सत्ता लालसा रखने वालों को पहचानने वाले, नेताजी श्रीबोस के योगदानों का आभारी है भारत।। सत्ता के नाम जनता का बँटवारा करने वालों के विरुद्ध निर्भिक हो विद्रोह की आग सम्पूर्ण विश्व में जलाने वाले तुम मुझे खुन दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा का सूत्र देने वाले नेताजी श्रीबोस के योगदानों का आभारी है भारत।। कल के कारनामों में कल की छवि नित्य देखने वाले, भोली हिन्दूस्थानी जनता के हितों की रक्षा करने वाले, सही कार्यों के बदलें भी राष्ट्र से निर्वासित होने वाले, नेताजी श्रीबोस के योगदानों का आभारी है भारत।। सादर प्रस्तुति ©डॉ.अम...