लैगिंक संवेदनशील विषयक जागरूकता गीत ©डॉ.अमित कुमार दवे
लैगिंक संवेदनशील विषयक जागरूकता गीत
©डॉ.अमित कुमार दवे
आओ आओ बात करे हम,भेद लिंग का कम करें हम 2
लड़का लड़की एक समान, करो न इनका अब अपमान।
लडकी हैं देवी का वरदान, लडके मैं बसते शिव हो ध्यान।। 1
आओ आओ बात करे हम,भेद लिंग का कम करें हम 2
नारी है घर का सम्मान, नर फिरता नित हो गाँव की शान
नारी करती पालन पौषण, नर नित करता भरण रक्षण।। 2
आओ आओ बात करे हम,भेद लिंग का कम करें हम 2
अंधकार लिंग का मिटवाओ, उजियारा समता का लाओ
दुर्बुद्धि का फैरा मिटवाओ,सद्बुद्धि का अलख जगाओ। 3
आओ आओ बात करे हम,भेद लिंग का कम करें हम 2
सम्मान सबको अपना दिलवाओ, भेद समाज से दूर भगाओ।
रूढियों को पीढियों से हटाओ, शिक्षा की नव ज्योत जगाओ।।
4
आओ आओ बात करे हम,भेद लिंग का कम करें हम 2
जीवन के दो पहियों को तुम, समता से आगे बढ़वाओ
भेदभाव को छोड़ किनारे, भारत को सेहरा बनवाओ।। 5
आओ आओ बात करे हम,भेद लिंग का कम करें हम 2
सादर प्रस्तुति
© डॉ.अमित कुमार दवे,खड़गदा
Comments
Post a Comment